सड़क दुर्घटना में युवक घायल, इलाजरत

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक घायल, इलाजरत

सड़क दुर्घटना में युवक घायल, इलाजरत

विज्ञापन

गढ़वा. ओखरगाड़ा गांव के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव निवासी स्वर्गीय फागु बहेलिया के पुत्र शिवलाल बहेलिया के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शिवलाल मिठाई बनाने का काम करता है. बुधवार की सुबह अपने घर से बाइक पर सवार होकर मझिआंव मिठाई बनाने के लिए जा रहा था. इसी क्रम में ओखरगाड़ा गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे घायल अवस्था में उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola