छत्तीसगढ़ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकरायी, चिनिया के युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त कार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छत्तीसगढ़ के बाबा बसराज कुंवर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकरा गई. इस भीषण हादसे में एक युवक की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ स्थित बाबा बसराज कुंवर धाम में पूजा-अर्चना कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के जंगल क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इस भीषण सड़क हादसे में चिनिया थाना क्षेत्र के चिखुरापत्थर टोला निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान चिखुरापत्थर गांव निवासी जितन तुरी के रूप में हुई है. उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, चिखुरापत्थर टोला से श्रद्धालुओं का एक दल अर्टिगा कार से बाबा बसराज कुंवर धाम में पूजा करने गया था. शुक्रवार की दोपहर लौटने के दौरान छत्तीसगढ़ के घने जंगल क्षेत्र में कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गये और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गयी. हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. घायलों में चिखुरापत्थर गांव निवासी रामचंद्र तुरिया सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, कार गांव के ही जयप्रकाश यादव चला रहा था. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola