गढ़वा में जंगली हाथी का कहर, अधेड़ को पटक-पटक कर मार डाला

Updated:
विज्ञापन

हाथी. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

झारखंड के रंका में जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वन विभाग ने परिजनों को तत्काल एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है.

विज्ञापन

गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के सिंजो गांव में शुक्रवार सुबह जंगली हाथी के हमले से एक अधेड़ के मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, सिंजो गांव निवासी इंद्रदेव यादव (50 वर्ष) शुक्रवार की अहले सुबह करीब 3:30 बजे शौच के लिए घर से बाहर जा रहे थे. जैसे ही वह अपने घर के दरवाजे से बाहर निकले, वैसे ही उनका सामना जंगली हाथी से हो गया. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, हाथी ने उन्हें अपनी सूंड़ से उठाकर जमीन पर कई बार पटक दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेंजर और वनपाल मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने के बाद रंका रेंजर अजय टोप्पो और वनपाल राजीव पांडेय वनकर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. वन विभाग की टीम ने मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि के रूप में एक लाख रुपये दिये. रेंजर अजय टोप्पो ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाकी की राशि भी आश्रितों को दे दी जायेगी. उन्होंने बताया कि अब सरकारी प्रावधानों के तहत जंगली हाथी के हमले में होने वाली मौत पर मुआवजा राशि चार लाख रुपये से बढ़ाकर दस लाख रुपये कर दी गयी है. इधर, घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के दल को जल्द से जल्द रिहायशी इलाके से खदेड़ने की मांग की है, ताकि आगे ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो. पुलिस ने वन विभाग और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को अपने कब्जे में ले लिया है और अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: जंगल में बैठकर फर्जी APK से करते थे ठगी, गिरिडीह पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: ग्रेजुएट ट्रेंड टीचरों को मिलेगा समान वरीयता और अपग्रेड वेतन का लाभ, झारखंड हाईकोर्ट का आदेश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola