'परिवहन कार्यालय आपके द्वार' शिविर में 109 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस
सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)
झारखंड के गढ़वा जिले के रमना में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 109 लोगों को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए. जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया.
गढ़वा. झारखंड सरकार परिवहन विभाग की ओर से परिवहन कार्यालय आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को रमना प्रखंड में किया गया. शिविर में ऑन-द-स्पॉट दस्तावेज सत्यापन के बाद कंप्यूटर आधारित लर्निंग टेस्ट ली गयी. शिविर में पहुंचे जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले 109 अभ्यर्थियों को अपने हाथों से लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया. डीटीओ ने इच्छुक आवेदकों से अपील की कि वे शिविर में आने से पहले प्रज्ञा केंद्र या सारथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर उसका प्रिंट, आवश्यक दस्तावेज (पहचान व निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, फोटो, ब्लड ग्रुप रिपोर्ट) और ऑनलाइन शुल्क भुगतान की रसीद साथ लायें. शिविर का आयोजन पूर्वाहन 11:10 बजे से अपराह्न 6:05 बजे तक किया जा रहा है. शिविर में किसी भी प्रकार का नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जायेगा, इसलिए आवेदक यूपीआइ या एटीएम कार्ड की सुविधा साथ रखें. मेराल के बाद रमना में आयोजित यह अभियान आगे जिले के अन्य प्रखंडों और पंचायतों में भी चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए