गढ़वा : डेंगू से युवा कपड़ा व्यवसायी अरुण कुमार का निधन, श्री बंशीधर नगर में शोक की लहर
व्यवसायी अरुण कुमार (फाइल फोटो) | Prabhat Khabar Network
श्री बंशीधर नगर के युवा कपड़ा व्यवसायी अरुण कुमार का डेंगू के कारण रांची के अस्पताल में निधन हो गया। इलाके में शोक की लहर है।
गौरव पांडेय की रिपोर्ट बंशीधर नगर(गढ़वा ): श्री बंशीधर नगर के युवा कपड़ा व्यवसायी अरुण कुमार जायसवाल का सोमवार की अहले सुबह रांची के ऑर्किड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे और परिजनों के अनुसार डेंगू की शिकायत थी.
आपके शहर में
ऑर्किड हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज
परिजनों के मुताबिक, बुखार की शिकायत के बाद अरुण कुमार का श्री बंशीधर नगर और गढ़वा में इलाज कराया गया. स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया. वहां भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उनकी हालत लगातार गंभीर होती चली गई. इसके बाद रविवार की रात उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के ऑर्किड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार की अहले सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया.
ये भी पढ़ें: गढ़वा में पत्नी और प्रेमी की साजिश ने उड़ाए होश : दो जंगल, दो हत्याएं और एक जैसी कहानी
असमय निधन से परिजन सदमे में
निधन की खबर मिलते ही श्री बंशीधर नगर में शोक की लहर दौड़ गई. युवा व्यवसायी के असमय निधन की खबर से परिजन और परिचित गहरे सदमे में हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं.बताया गया कि अरुण कुमार का शव रांची से सोमवार की शाम तक श्री बंशीधर नगर पहुंचेगा .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए