ePaper

घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated at : 17 Dec 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मझिआंव बरडीहा थाना क्षेत्र के मझिगावां गांव निवासी जगन्नाथ चौधरी के पुत्र अजय चौधरी (27 वर्ष) ने मंगलवार को देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक के दो नाबालिग बच्चे भी हैं. जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के कारण युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें जैसे ही युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली वह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर गये और शव को थाना ले आये, लेकिन रात होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola