झारखंड के विकास में महिलाओं की भागीदारी अहम : मिथिलेश ठाकुर

Updated at : 06 Apr 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के विकास में महिलाओं की भागीदारी अहम : मिथिलेश ठाकुर

झामुमो महिला मोर्चा की जिला व प्रखंड कमेटियों की घोषणा

विज्ञापन

झामुमो महिला मोर्चा की जिला व प्रखंड कमेटियों की घोषणा प्रतिनिधि, गढ़वा जिले के कल्याणपुर स्थित आवासीय कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में झामुमो महिला मोर्चा की जिला व प्रखंड कमेटियों की औपचारिक घोषणा की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा चौबे ने की. कार्यक्रम के दौरान गढ़वा जिला कमेटी के साथ-साथ जिले के विभिन्न प्रखंडों की कमेटियों का विस्तार किया गया. इसमें मुख्य रूप से गढ़वा (ग्रामीण) व नगर परिषद गढ़वा, मेराल, डंडा, रंका, रमकंडा व चिनिया, बरडीहा, मंझिआंव, कांडी एवं बड़गड़ प्रखंड शामिल हैं. घोषणा के पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों कोा मुख्य अतिथि ने माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी केवल सदस्य नहीं, बल्कि संगठन की सशक्त आवाज हैं. उन्होंने कहा कि झामुमो महिला मोर्चा का उद्देश्य केवल पद देना नहीं, बल्कि नीति-निर्धारण और निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करना है. उन्होंने आगे कहा कि राज्य की आधी आबादी जब आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त होगी, तभी झारखंड वास्तविक अर्थों में एक विकसित राज्य बनेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करें.कार्यक्रम के समापन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया. जिलाध्यक्ष रेखा चौबे ने कहा कि नयी कमेटियों के गठन से जमीनी स्तर पर संगठन को नयी धार मिलेगी. इस अवसर पर भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता और झामुमो के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola