रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हुई महिला ओपीडी

Updated:
विज्ञापन
रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हुई महिला ओपीडी

रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हुई महिला ओपीडी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रंका (गढ़वा रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. रंका सीएचसी केवल गढ़वा का पहला और पलामू प्रमंडल के चुनिंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन गया है, जहां महिलाओं के लिए अलग से महिला ओपीडी और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आभा सेंटर की शुरुआत की गयी है. शनिवार को महिला ओपीडी का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी ने फीता काटकर किया. इस बदलाव के बाद रंका सीएचसी अब प्रमंडल के एक अग्रणी ””””मॉडल स्वास्थ्य केंद्र”””” के रूप में स्थापित हो चुका है. समारोह में सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी ने कहा कि रंका सीएसी जिले का सबसे सुव्यवस्थित स्वास्थ्य केंद्र बनकर उभरा है. उन्होंने कहा कि अब रंका और आसपास की महिलाओं को समुचित व विशेषज्ञ इलाज के लिए बाहर या बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं है. स्थानीय स्तर पर ही उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी. सिविल सर्जन ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि यहां के सभी पदाधिकारियों, चिकित्सा कर्मियों और सहिया बहनों के आपसी बेहतर समन्वय के कारण ही महिला ओपीडी और आभा सेंटर की स्थापना संभव हो पायी है. उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से आह्वान किया कि वे सेवा भावना से काम करते हुए आम लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाएं. इस अवसर पर मुख्य रूप से अस्पताल के प्रभारी डॉ असजद अंसारी, स्थानीय मुखिया रंजीत कुमार सोनी, प्रमुख समाजसेवी राजेश कुमार मद्धेशिया, डॉ मेराज अहमद, डॉ सोनल सागर, डॉ रिजवान, डॉ इस्तेयाक अंसारी, डॉ सुष्मिता, डॉ सोनम, डॉ भानु सिंह, डॉ नीतीश परमार्थी और दिनेश गुप्ता उपस्थित थे.

कुशल प्रबंधन से पड़ोसी राज्य से बी पहुंच रहे मरीज

सीएचसी की इस उपलब्धि के पीछे केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी अहम योगदान है. उनके कुशल प्रबंधन के कारण इस अस्पताल की साख न केवल झारखंड, बल्कि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी फैल चुकी है. स्थिति यह है कि रंका से सटे छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों से भी बड़ी संख्या में मरीज हर दिन अपना इलाज कराने के लिए रंका सीएचसी पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola