सिंजो गांव में जंगली हाथी का कहर, पांच घर क्षतिग्रस्त

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
सिंजो गांव में जंगली हाथी का कहर, पांच घर क्षतिग्रस्त

प्रखंड के सिंजो गांव में शनिवार की रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भंडरिया

प्रखंड के सिंजो गांव में शनिवार की रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. गांव में घुसे इस हाथी ने पांच घरों को तहस-नहस कर दिया, इसमें अनारकली देवी का घर पूरी तरह से बर्बाद हो गया हैं . घर में रखे चावल, गेहूं, मक्का, बर्तन और अन्य जरूरी सामान को हाथी ने खा लिया या बर्बाद कर दिया.घटना के बाद अनारकली देवी इस बारिश के मौसम में बेघर हो गई हैं और फिलहाल अपनी बेटी-दामाद के घर में शरण ले रखा हैं .इसके अलावा रमेश सिंह, श्रवण सिंह, पूरब टोला निवासी बिरजू सिंह और अक्षयवर सिंह के घरों को भी हाथी ने क्षति पहुंचाया हैं. ग्रामीणों ने बताया कि हाथी घर में घुसकर अनाज खा गया और पूरे घर को तहस-नहस कर चला गया.हाथी के इस तांडव से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीण हाथी के भय से रात भर जाग कर गुजार रहे है, जान-माल के नुकसान के डर से.घटना की सूचना मिलने पर जेकेएलएम पार्टी के नेता अनिकेत मेहता, पलामू जिलाध्यक्ष दिलीप मेहता एवं भंडरिया मिडीया प्रभारी शिवलाल सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया और हरसंभव सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. घटना की जानकारी देते हुए पीडित लोगों ने बताया कि अचानक देर रात करीब 10 बजे पहुंचा हाथी उत्पात मचाते हुए एक-एक कर से घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. पीड़ित लोगों ने हाथी को भगाने के अलावा मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola