ePaper

रन फॉर झारखंड में व्यापक सहभागिता अपेक्षित : एसडीएम

Updated at : 07 Nov 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
रन फॉर झारखंड में व्यापक सहभागिता अपेक्षित : एसडीएम

राज्य स्थापना दिवस को लेकर रन फॉर झारखंड के आयोजन तैयारियों पर एसडीएम ने की बैठक

विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस को लेकर रन फॉर झारखंड के आयोजन तैयारियों पर एसडीएम ने की बैठक प्रतिनिधि गढ़वा झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में आयोजित हो रहे विविध कार्यक्रमों की शृंखला के तहत गढ़वा में भी कई आयोजन प्रस्तावित हैं. इन्हीं कार्यक्रमों के क्रम में 11 नवंबर को रन फॉर झारखंड ” सामूहिक दौड़ का आयोजन किया जायेगा. इस आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त दिनेश कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने कार्यालय में अनुमंडल क्षेत्र के संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया. कार्यक्रम को भव्यता और पूरे उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि यह सामूहिक दौड़ सुबह 7:00 बजे जिला समाहरणालय के पास अवस्थित भगवान बिरसा मुंडा पार्क से प्रारंभ होकर नगर भवन स्थित शहीद नीलाम्बर–पीतांबर पार्क तक आयोजित की जायेगी. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता की अपेक्षा की जा रही है. विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी कैडेटों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी स्वैच्छिक भागीदारी की अपेक्षा की गयी है. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, अंचल अधिकारी शफी आलम, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैशर रजा, प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, थाना प्रभारी सुनील तिवारी, नगर प्रबंधक ओंकार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. बताया गया कि 12 नवंबर को खेलकूद, भाषण, विज्ञान प्रतियोगिता आदि प्रस्तावित है. जबकि 13 नवंबर को साइकिल रैली और 14 नवंबर को पेंटिंग व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है. 15 नवंबर को जिले का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola