समस्याओं के निष्पादन के लिए ठोस पहल करेंगे : विधायक रामचंद्र सिंह

गढ़वा के प्रभारी व मणिका के कांग्रेस विधायक ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
गढ़वा के प्रभारी व मणिका के कांग्रेस विधायक ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक प्रतिनिधि, गढ़वा जिले के प्रभारी व मणिका के विधायक रामचंद्र सिंह रविवार को गढ़वा परिसदन पहुंचे. इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने के साथ-साथ जिले की प्रमुख विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. बैठक में कार्यकर्ताओं ने विधायक के समक्ष जिले की पंप नगर योजना को शीघ्र शुरू करने की मांग की. उन्होंने बताया कि यह योजना लंबे समय से लंबित है, जिससे जिले के किसानों को मूल रूप से लाभ मिलना है. इसके अलावा गढ़वा–शाहपुर रोड की मरम्मति, धुरकी गांव में मुख्य बस्ती होकर अमानत मियां के घर तक सड़क और नाली निर्माण, तथा गढ़वा–रंका पथ के अधूरे टेंडर कार्य को लेकर भी सवाल उठाये गये. कार्यकर्ताओं ने कहा कि सड़क निर्माण का टेंडर लगभग ढाई साल पहले हो चुका है, लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गयी है. बैठक में मनरेगा से पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ने की भी मांग की गयी. विधायक रामचंद्र सिंह ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और कहा कि वे इनके निष्पादन के लिए विभागीय स्तर पर ठोस पहल करेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे अब लगातार गढ़वा का दौरा करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के संपर्क में बने रहेंगे. बैठक में सुरेंद्र नाथ तिवारी, उदय नारायण तिवारी, परमा पांडेय, प्रभात दुबे, त्रिपुरारी सिंह, बजेंद्र चौधरी, खुर्शीद आलम, ऋषभ चंद्रवंशी, मोसाहिद हुसैन, प्रियरंजन, अफसर अली, गंगाराम और समीर अंसारी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




