ePaper

महानायक बिरसा मुंडा पर हमें गर्व है : भाजपा

Updated at : 15 Nov 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
महानायक बिरसा मुंडा पर हमें गर्व है : भाजपा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांलि

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांलि

प्रतिनिधि गढ़वा

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को चिनिया रोड स्थित बिरसा मुंडा पार्क में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, भाजपा नेता डॉ पातंजली केशरी, विनय चौबे सहित अन्य लोगों ने उद्यान के अंदर अवस्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और देश की सेवा में तन-मन न्योछावर करने का संकल्प लिया. भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड अलग राज्य बना. 15 नवंबर 1875 ई. को बिरसा मुंडा का जन्म उलिहातू में हुआ था. जो वर्तमान में खूंटी जिला में है. आज हम सभी उनके जन्म की 150 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आदिवासियों को एकजुट करने में बिरसा मुंडा का योगदान सराहनीय है. ऐसे महानायक पर हमें गर्व है, जिसका पूरा देश सम्मान करता है. भाजपा नेता डॉ पातंजली केशरी ने कहा कि बिरसा मुंडा के प्रति लोगों के मन में जो सम्मान और श्रद्धा है इस बात का पता इसी से चलता है कि आदिवासी समाज में इन्हें भगवान का दर्जा प्राप्त है. देश को आजाद करानेवाले ऐसे महानायक को नमन है. बिरसा मुंडा के महत्व और उनके प्रति सम्मान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को दर्शाता है. झारखंड के आदिवासियों ने पहले से ही अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया था. बिरसा मुंडा का उलगुलान इन्हीं संघर्षों में एक था. जो काफी प्रभावशाली रहा. मौके पर अरविंद तूफानी, अब्दुल मन्नान, विनय चंद्रवंशी, विनय चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola