जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां पंचायत के नवडीहवा टोले पर बुधवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले

विज्ञापन

हरिहरपुर.

हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां पंचायत के नवडीहवा टोले पर बुधवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले. इसमें कुछ लोगों को चोट आयी है. जानकारी के अनुसार नवडीहवा टोला निवासी कमल पासवान के परिवार वाले घर के पास में घोरान लगा रहे थे. इसी बात को लेकर कमल पासवान के पाटीदार (गोत्र परिवार) सत्येंद्र पासवान पिता अक्षयबर पासवान, विजय पासवान, कमलेश पासवान पिता विजय पासवान, राधेश्याम पासवान, बसंत पासवान ने कमल पासवान के परिवार वालों से मारपीट करने लगे. दूसरी तरफ से ममता देवी पति श्यामलाल पासवान, शांति देवी पति कमल पासवान एवं कमल पासवान थे. इसमें ममता देवी के पीठ में अत्यधिक चोटें आयी है. जबकि शांति देवी के एक हाथ में काफी चोट आयी है. इस संबंध में प्रथम पक्ष की शांति देवी ने बताया कि वे अपनी भूमि पर बरसाती सब्जी लगाने के लिए घोरान कर रहे थे, इसी दौरान उनके गोतिया परिवार के लोग लाठी डंडों से पिटाई कर दिया. इस भूमि को लेकर उन लोगों के बीच कई वर्षो से विवाद चल रहा है. इसके लिए उन लोगों ने अंचल कार्यालय को आवेदन दिया है. जबकि द्वितीय पक्ष के बैद्यनाथ पासवान ने बताया कि वह भूमि उन लोगों की खानदानी भूमि है. इस भूमि को लेकर बीते दो वर्षों से विवाद चला आ रहा है. इसको लेकर अंचल कार्यालय कांडी को भी आवेदन दिया गया है. इस संबंध में ओपी प्रभारी सफीउल्लाह अंसारी ने बताया मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस दल को घटना स्थल पर भेज दिया गया है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola