भूमि व अन्य विवादों के निबटारे का शुरुआत में ही करें प्रयास : एसडीओ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Dec 2024 9:25 PM
भूमि व अन्य विवादों के निबटारे का शुरुआत में ही करें प्रयास : एसडीओ
गढ़वा. मंगलवार अपराह्न में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने गढ़वा अनुमंडल के अंचल अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअल बैठक की. बैठक में उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद ही नहीं बल्कि किसी भी प्रकार के हल होने योग्य विवादों को आरंभिक चरणों में ही हल करने का प्रयास किया जाये. क्योंकि छोटे-छोटे विवाद ही बाद में बड़े बन जाते हैं. स्थानीय विवादों को हल करने की दर जितनी अधिक होगी, विधि व्यवस्था भी उतनी अच्छी होगी.उन्होंने कहा कि कांडी, मझिआंव तथा मेराल अंचल में भूमि विवादों की संख्या अपेक्षाकृत बहुत ज्यादा है, कुछ विवाद तो कई वर्षों से इसलिए चल रहे हैं क्योंकि अंचल स्तर से ससमय जांच प्रतिवेदन नहीं मिल पा रहे हैं, गढ़वा अंचल में भी कमोबेश यही स्थिति है. ऐसे में उन्होंने कहा कि सभी लंबित मामलों को सूचीबद्ध करते हुए राजस्व कर्मचारियों की हल्का वार समीक्षा करें तथा विवादों की वांछित वस्तुस्थिति को यथाशीघ्र अपने वरीय पदाधिकारियों को प्रेषित करें. डीजे पर प्रभावी रोक के लिए उठाएं कदम एसडीओ ने कहा है कि गढ़वा सदर क्षेत्र में डीजे पर न्यायालय द्वारा लगायी गयी रोक का अपेक्षाकृत बेहतर अनुपालन हो रहा है, लेकिन फिर भी डीजे संचालन की शिकायतें अभी भी मिल रही हैं. ज्यादातर थाना प्रभारियों के स्तर से डीजे संचालकों के साथ बैठकें भी हो गयी है. सभी संचालकों को स्पष्ट संदेश भी दिया जा चुका है कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है. इसके बावजूद अभी भी इसका उल्लंघन कर रहे हैं. ऐसे लोगों पर किसी थाने के स्तर से प्रभावी कार्रवाई प्रकाश में नहीं आयी है. सभी अंचल अधिकारियों को भी इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया जा चुका है. लेकिन अभी भी किसी अंचल अधिकारी के स्तर से इस दिशा में कोई उदाहरण योग्य कदम नहीं उठाया गया है. एसडीओ ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि डीजे पर प्रतिबंध के न्यायालय का आदेश का अपने-अपने क्षेत्र में अक्षरशः अनुपालन हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










