चार एएनएम का प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण

Updated at : 09 Apr 2026 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
चार एएनएम का प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण

चार एएनएम का प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण

विज्ञापन

गढ़वा. उपायुक्त के निर्देश पर सिविल सर्जन कार्यालय ने जिले की चार एएनएम का प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण किया है. इनमें से तीन एएनएम पर गंभीर आरोप थे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गयी. सिविल सर्जन ने सभी को तत्काल नये पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया. जारी आदेश के अनुसार नीलिमा खलखो को भंडरिया रेफरल अस्पताल से पीएचसी रमकंडा भेजा गया है. उन पर 1 फरवरी को प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप था. तारामणि कुजूर को सदर अस्पताल (मूल पदस्थापन कांडी) से रेफरल अस्पताल भंडरिया भेजा गया है. उन पर रजिस्टर में छेड़छाड़ कर अवैध दत्तक ग्रहण में सहयोग का गंभीर आरोप था. नैन कुमारी को सदर अस्पताल से स्वास्थ्य उपकेंद्र गिजना भेजा गया है. एसडीओ की जांच में उन पर सदर अस्पताल से मरीजों को निजी अस्पताल भेजने और अवैध वसूली के आरोप की पुष्टि हुई थी. संगिता कुमारी को भंडरिया सीएचसी से स्वास्थ्य उपकेंद्र पतिला (मझिआंव) भेजा गया है, उन पर भी प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप था. आदेश में स्पष्ट किया गया कि अप्रैल माह का वेतन अब सभी एएनएम को उनके नए पदस्थापन स्थल से ही निर्गत किया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola