ePaper

...गढ़वा शहर : निर्वाचन कार्यों के लिए प्रशिक्षण दिया गया

Updated at : 18 Jun 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
...गढ़वा शहर : निर्वाचन कार्यों के लिए प्रशिक्षण दिया गया

गढ़वा प्रखंड सभागार में शहरी क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ को आगामी निर्वाचन कार्यों की सुदृढ़ तैयारी के लिए एक विशेष प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि गढ़वा गढ़वा प्रखंड सभागार में शहरी क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ को आगामी निर्वाचन कार्यों की सुदृढ़ तैयारी के लिए एक विशेष प्रशिक्षण दिया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा संजय कुमार ने की. इस दौरान सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सफी आलम तथा ईआरओ एवं एईआरओ ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर भी मौजूद रहे. प्रशिक्षण सत्र का मुख्य उद्देश्य मतदान केंद्रों की भौगोलिक मैपिंग एवं जियो-फेंसिंग की प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी जानकारी एवं कार्यप्रणाली को स्पष्ट रूप से समझाना रहा. यह प्रक्रिया आगामी चुनावों में मतदाताओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने, बेहतर बूथ प्रबंधन तथा पारदर्शिता, सटीकता और तकनीकी मजबूती सुनिश्चित करने के लिए आयोग द्वारा लाई गयी पहल है. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभागीय पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विषयवस्तु को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समझाया गया. बीएलओ कर्मियों को गूगल अर्थ और गूगल मैप जैसे तकनीकी टूल्स का प्रयोग, फील्ड डाटा कलेक्शन, की मैप बनाने के तरीके और जियो-कोऑर्डिनेट्स की सटीक पहचान करने से संबंधित जानकारी प्रदान की गयी. प्रशिक्षण 21 जून 2025 तक जारी रहेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न बैचों में अलग-अलग मतदान केंद्रों के बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ को शामिल किया जायेगा. प्रशिक्षण पूरा होने के पश्चात जिले में मतदान केंद्रों की डिजिटल मैपिंग और जियो-फेंसिंग का कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ किया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण सजगता, जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola