बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक व मालिक फरार

Updated:
विज्ञापन
बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक व मालिक फरार

बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक व मालिक फरार

विज्ञापन

मेराल. प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ बुधवार को मेराल अंचलाधिकारी सह बीडीओ जसवंत नायक ने गढ़वा-चिनिया मुख्य मार्ग पर चामा पहाड़ी के पास छापेमारी की. इस दौरान बालू लदे एक ट्रैक्टर जब्त किया है. जब्त ट्रैक्टर को आवश्यक कागजी कार्रवाई और जब्ती सूची तैयार कर मेराल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है. अंचलाधिकारी जसवंत नायक ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिल रही थी कि कनहर नदी से बालू का अवैध उठाव कर कालाबाजारी के लिए उसे मेराल क्षेत्र में लाया जा रहा था. इसी सूचना के आधार पर बुधवार सुबह कार्रवाई की गयी. इस दौरान एक ट्रैक्टर (जेएच 03 एजे 6061) को जब्त किया गया. अधिकारी को सामने देख ट्रैक्टर का चालक और मालिक मौके से भागने में सफल रहे. सीओ ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया गया है और इस मामले में नियम संगत मेराल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola