ePaper

ग्रामीण लाइसेंस पर शहर में चला रहा था गोदाम, सील

Updated at : 30 Jun 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण लाइसेंस पर शहर में चला रहा था गोदाम, सील

शहर के रंका मोड़ स्थित घनी आबादी वाले इलाके में अवैध रूप से संचालित एक एचपी गैस गोदाम को रविवार को प्रशासन ने सील कर दिया

विज्ञापन

प्रतिनिधि,गढ़वा शहर के रंका मोड़ स्थित घनी आबादी वाले इलाके में अवैध रूप से संचालित एक एचपी गैस गोदाम को रविवार को प्रशासन ने सील कर दिया. सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, अंचल अधिकारी सफी आलम, गढ़वा थाना के उप निरीक्षक सुबोध बड़ाइक और नगर प्रबंधक ओमकार यादव की संयुक्त टीम ने की. जानकारी के अनुसार, यह गोदाम ग्रामीण क्षेत्र ओबरा के लिए स्वीकृत एचपी गैस एजेंसी का था, लेकिन एजेंसी संचालक ने नियमों को दरकिनार करते हुए इसे शहर में अवैध रूप से स्थापित कर लिया था. गोदाम को यामाहा बाइक और ऑटो पार्ट्स की दुकान के आड़ में गुप्त रूप से संचालित किया जा रहा था. सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी एसडीएम द्वारा किये गये औचक निरीक्षण में गोदाम में 76 भरे हुए और 149 खाली गैस सिलिंडर पाये गये. सुरक्षा की दृष्टि से भरे हुए सिलिंडरों को तत्काल ओबरा स्थित लाइसेंसी गोदाम में भेजा गया, जबकि गोदाम परिसर को खाली सिलिंडरों सहित सील कर दिया गया. एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इस गोदाम पर पिछले छह महीनों में तीन बार छापामारी की जा चुकी है, हर बार सिलिंडर हटवाये गये और चेतावनी भी दी गयी. मगर संचालक ने निर्देशों का पालन नहीं किया. उन्होंने स्पष्ट कहा, जनहित और जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोदाम को स्थायी रूप से सील करने का निर्णय लिया गया है, ताकि इस खतरनाक कार्य का पुनः संचालन न हो सके. नियम संगत कानूनी कार्रवाई के निर्देश एसडीएम ने अंचल अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी और थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि वे गोदाम संचालक के विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई करें. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि इस एजेंसी के खिलाफ आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी और शहर में संचालित अन्य अवैध गैस गोदामों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी. संचालक नदारद, स्टाफ मिला कार्रवाई के समय गोदाम संचालक मौके पर नहीं मिला, लेकिन उसका स्टाफ गुड्डू सिंह उर्फ विकास सिंह वहां मौजूद था. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस एजेंसी का असली संचालक कभी खुद नहीं आता, बल्कि रिंकू धर दुबे नामक व्यक्ति लंबे समय से इसका संचालन करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola