राशन नहीं मिलने का कारण कार्डधारियों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
राशन नहीं मिलने का कारण कार्डधारियों ने किया प्रदर्शन

राशन नहीं मिलने का कारण कार्डधारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

केतार. प्रखंड के आदिवासी बहुल परती कुश्वानी के 300 राशन कार्डधारियों को फरवरी माह का राशन नहीं मिला. जिसके कारण लाभुकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. उक्त समस्या से परेशान दर्जनों राशन कार्डधारकों ने उप प्रमुख शंभू सिंह के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश कुमार से की. लाभुकों ने कहा कि आदिवासी बहुल परती के डीलर लालमुनि चेरो से राशन लेते थें. उनके निलंबित होने पर उक्त डीलर का राशन अमवाडीह गांव के डीलर सोमनाथ विश्वकर्मा के यहां टैग किया गया है, लेकिन सोमनाथ विश्वकर्मा के द्वारा बताया जाता है कि फरवरी माह का राशन नहीं प्राप्त हुआ है. डीलरों का पिछले 15 दिनों से चक्कर काटने के बाद विवश होकर इसकी शिकायत करने प्रखंड कार्यालय आना पड़ा. वहीं उप प्रमुख शंभू सिंह ने कहा कि प्रखंड से मामले की समाधान जल्द से जल्द नहीं होने की स्थिति में लाभुकों के साथ जिला मुख्यालय में इसकी शिकायत करेंगे. वहीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि आएसओ नहीं बनने के कारण डीलर के द्वारा फरवरी माह के राशन का उठाव नहीं किया गया है. उक्त राशन की जांच पड़ताल की जा रही है. इसके बाद लाभुको को राशन वितरित कराया जायेगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि लाभुकों के द्वारा इस संबंध में आवेदन दिया गया है. इसकी जांच के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola