पॉक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
विज्ञापन
बड़गड़. खुर्रा गांव में पॉक्सो एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त रोहित कुमार (पिता- अरुण साव) के घर पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया. थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस बल ने ढोल-नगाड़ों के साथ अभियुक्त के घर पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर है और आत्मसमर्पण नहीं कर रहा है. यदि वह जल्द ही न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसके घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










