ePaper

श्रीजानकी बाग पूजा समिति में खोला पंडाल का पट

Updated at : 29 Sep 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीजानकी बाग पूजा समिति में खोला पंडाल का पट

श्रीजानकी बाग पूजा समिति में खोला पंडाल का पट

विज्ञापन

गढ़वा. शहर से सटे नवादा के श्रीजानकी बाग पूजा समिति ने जानकी बाग (पुराने समाहरणालय के पीछे ) निर्मित पंडाल का पट खोला. पट खुलते ही पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस मौके पर बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूजा समिति के सदस्यों द्वारा ही पंडाल का निर्माण कार्य पूरा किया गया. पूजा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह चंदेल ने बताया कि समिति द्वारा सभी तरह के प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए पूजा का आयोजन किया जाता है. आयोजन को सफल बनाने में सचिव आशुतोष, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, उपाध्यक्ष श्यामदेव बिंद के साथ उमेश बिंद, सिकेन्द्र बिंद, केशु बिंद, राम जतन बिंद, अनिरुद्ध, आकाश, अमित, रोहित, पीयूष, नीतीश, चांद, सुजीत, दिलीप, रिकी, ललन आदि लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola