सुंडीपुर मध्य विद्यालय की जमीन अतिक्रमण मुक्त, चार मकान जमींदोज

हाई कोर्ट के आदेश पर चला प्रशासन का चला बुलडोजर
हाई कोर्ट के आदेश पर चला प्रशासन का चला बुलडोजर – भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जमींदोज किये गये अवैध निर्माण – अतिक्रमणकारियों को पूर्व में कई बार दिया गया था नोटिस प्रतिनिधि, कांडी झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर सोमवार को प्रखंड के सुंडीपुर स्थित मध्य विद्यालय की सरकारी भूमि पर प्रशासन का बुलडोजर चला. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विद्यालय परिसर में अवैध रूप से बनाये गये पक्के व कच्चे मकानों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया. इस कार्रवाई में विद्यालय की करोड़ों की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया. सोमवार सुबह करीब 11 बजे अंचल पदाधिकारी राकेश सहाय और थाना प्रभारी अशफाक आलम के नेतृत्व में टीम सुंडीपुर पहुंची और अतिक्रमणकारी सुरेश राम, बुधन राम, मध्या कुंवर व जीतकेश्वर पासवान द्वारा सरकारी जमीन पर बनाये गये मकानों को जमींदोज किया गया. अंचल पदाधिकारी ने बताया कि विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने का हाई कोर्ट में सख्त निर्देश दिया था. अंचल कार्यालय की ओर से अतिक्रमणकारियों को पूर्व में कई बार नोटिस दिया गया था और उन्हें स्वेच्छा से जमीन खाली करने का पर्याप्त समय दिया गया. इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन को बाध्य होकर यह कदम उठाना पड़ा. जमीन खाली होने से अब विद्यालय के खेल मैदान और अन्य विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया है. दूसरी ओर, प्रभावित परिवारों का कहना है कि घर टूटने से उनका लाखों का नुकसान हुआ है और अब उनके सामने सिर छुपाने का संकट खड़ा हो गया है. अभियान के दौरान अंचल निरीक्षक संदीप गुप्ता, राजस्व कर्मचारी गणेश चौधरी, अंचल अमीन धर्मेंद्र विश्वकर्मा आदि तैनात थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




