ePaper

झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का परिचालन बंद करने का मामला संसद में गूंजा

Updated at : 03 Dec 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का परिचालन बंद करने का मामला संसद में गूंजा

पलामू सांसद वीडी राम ने संसद में उठाया मुद्दा

विज्ञापन

पलामू सांसद वीडी राम ने संसद में उठाया मुद्दा प्रतिनिधि, गढ़वा पलामू संसदीय क्षेत्र को दिल्ली से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन 12873/12874 हटिया–आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का परिचालन रद्द किये जाने का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में जोरदार तरीके से उठा. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने नियम 377 के तहत यह मामला रखते हुए रेलवे बोर्ड के फैसले पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. सांसद ने कहा कि हर वर्ष ठंड के मौसम में कोहरे का हवाला देकर इस ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया जाता है और यह एक परंपरा बनती जा रही है. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी रेलवे ने इसी तरह का निर्णय लिया था, लेकिन जनता की परेशानी को रेल मंत्री के संज्ञान में लाने पर आदेश वापस ले लिया गया था और ट्रेन का परिचालन जारी रहा था. तीन माह के लिए परिचालन बंद, गढ़वा–पलामू को नुकसान सांसद विष्णु दयाल राम ने बताया कि इस वर्ष भी रेलवे ने 1 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक ट्रेन को बंद करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस गढ़वा, पलामू, लातेहार (झारखंड) और सोनभद्र (यूपी) जैसे आकांक्षी जिलों के लोगों के लिए जीवनरेखा है. दिल्ली से सीधा रेल संपर्क होने के कारण यहां के छात्र-छात्राओं, व्यवसायियों और मरीजों के लिए यह ट्रेन सर्वोत्तम साधन रही है. उन्होंने कहा कि इन जिलों के आवागमन सुविधाओं में बढ़ोतरी की जगह तीन महीने के लिए प्रमुख ट्रेन को बंद करना किसी भी दृष्टि से उपयुक्त नहीं है. इस संबंध में सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार को पत्र लिखकर निर्णय निरस्त करने का अनुरोध भी किया है. लोकसभा में सांसद ने मांग की कि रेलवे बोर्ड का यह निर्णय तुरंत वापस लिया जाये और झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का परिचालन पुनः प्रारंभ किया जाये, ताकि क्षेत्र की जनता को हो रही भारी कठिनाइयों से राहत मिल सके. यह जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola