प्रेमी के घर फिर पहुंची ओड़िशा की युवती, घरने पर बैठी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Apr 2024 7:58 PM

विज्ञापन

गढ़‍वा

प्रेमी के घर फिर पहुंची ओड़िशा की युवती, घरने पर बैठी

विज्ञापन

अपने प्रेमी को पाने ओड़िशा से नगर उंटारी के मंगरदह गांव पहुंची प्रेमिका अपने प्रेमी के घर धरने पर बैठ गयी है. वह एक माह पहले भी यहां आयी थी. तब उसे मारपीट कर भगा दिया गया था. इस दौरान प्रेमिका जमुना विभार ने कहा कि जब तक प्रेमी और उसके घरवाले उसे अपना नही लेते, तब तक वह यहीं घर के बाहर बैठी रहेगी. जमुना ने बताया कि जब वह ओड़िशा के खोरदा जटनी के स्टडी सोफिटरीम इंजीनियरिंग कॉलेज में बीसीए का कोर्स कर रही थी. तभी उसी कॉलेज में पढ़नेवाले मंगरदह गांव निवासी नेपाली राम के पुत्र दीपू कुमार रवि से उसकी दोस्ती हो गयी. दीपू ने शादी का वादा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया. इससे वह प्रेगनेंट हो गयी. लेकिन दीपू ने बहला फुसलाकर गर्भपात करा दिया. उसने बताया कि इसी दौरान वह अपने घर आ गया. लेकिन दोनों की मोबाइल से बातचीत होती रही है.

जनवरी 2024 में दीपू के घर के अन्य सदस्यों से जानकारी मिली कि वह किसी अन्य लड़की से शादी करने जा रहा है. इसके बाद उसने जब दीपू से मोबाइल से बात की, तो उसने कहा कि जो करना है कर ले, वह उससे शादी नहीं करेगा. इसके बाद वह सात मार्च को उसके घर मंगरदह पहुंची, तो उसके घर वालों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया और उसे भगा दिया. उसने इस संबंध में लिखित शिकायत स्थानीय महिला थाने में की. लेकिन उसे न्याय नही मिला. इसके बाद वह दुबारा यहां आयी है. अब जब तक उसे न्याय नही मिल जाता है, वह घर के बाहर ही बैठी रहेगी. घर के बाहर उक्त लड़की के धरना पर बैठने की खबर आसपास फैल गयी है. बड़ी संख्या में लोग दीपू के घर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते देखे गये. वहीं दीपू के घर के बाहर ताला लटका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola