अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन सख्त, रात में बढ़ेगी गश्त

Updated:
विज्ञापन
अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन सख्त, रात में बढ़ेगी गश्त

अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन सख्त, रात में बढ़ेगी गश्त

विज्ञापन

कांडी. इलाके में अवैध बालू के उत्खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. बलियारी पंचायत के सोनपुरा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत के बाद बढ़े जनाक्रोश को देखते हुए कांडी अंचल अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है. अंचल अधिकारी ने कांडी थाना प्रभारी और हरिहरपुर ओपी प्रभारी को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिया है कि क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. जारी निर्देश के अनुसार अब कांडी थाना क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ायी जायेगी. निर्देश में कहा गया है कि यदि कोई भी बालू लदा ट्रैक्टर अवैध रूप से चलते हुए पकड़ा जाता है तो बिना किसी ढिलाई के ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. साथ ही समय-समय पर अंचल अधिकारी और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान भी चलाया जायेगा. गौरतलब है कि 12 मार्च को अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से सोनपुरा गांव की एक महिला की मौत हो गई थी. इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने करीब 20 घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था. मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने भी अवैध बालू के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की थी. प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आदेश की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को भी भेजी है, ताकि अभियान की निगरानी उच्च स्तर पर की जा सके.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola