15519 नवसाक्षरों ने दी साक्षरता व संख्यात्मक जांच परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
15519 नवसाक्षरों ने दी साक्षरता व संख्यात्मक जांच परीक्षा

15519 नवसाक्षरों ने दी साक्षरता व संख्यात्मक जांच परीक्षा

विज्ञापन

गढ़वा.जिला साक्षरता समिति की ओर से बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन रविवार को जिले के 300 परीक्षा केंद्रों पर किया गया. इसमें 15519 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी. इसके लिए सभी संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को केंद्राधीक्षक, सहायक शिक्षकों को वीक्षक बनाया गया था. परीक्षा दो-दो घंटे की पाली में सुबह 10 बजे से पांच बजे तक ली गयी. जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला साक्षरता समिति के सचिव अनुराग मिंंज एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी ने सभी परीक्षा केंद्रों की जांच की. श्रीतिवारी ने बताया कि अब इनके उत्तरपुस्तिका की जांच कर उन्हें नवसाक्षर का प्रमाण पत्र दिया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola