एनएच के किनारे अस्थायी दुकानें और झोपड़ियां हटायी

एनएच के किनारे अस्थायी दुकानें और झोपड़ियां हटायी
श्रीबंशीधर नगर. डीसी शेखर जमुआर के निर्देश पर श्री बंशीधर नगर शहर में एनएच-75 के किनारे अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. सीओ विकास कुमार, श्री बंशीधर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल एवं थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस बल के साथ नगर ऊंटारी थाना से अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया गया. पहले दिन थाना से लेकर बीएसएनएल ऑफिस तक एनएच-75 के दोनों ओर अतिक्रमण पर बुलडोजर चला. प्रशासन ने ईंट से बनी दुकानें एवं झोपड़ियां हटायी तथा दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी. हालांकि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ होते ही अतिक्रमणकारी खुद अतिक्रमण हटाने लगे. अब शहर में एनएच-75 पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हो गया है. फिलहाल शहर को जाम से मुक्ति मिल गयी है. इस संबंध में सीओ विकास कुमार ने बताया कि डीसी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान लगातार जारी रहेगा. दोबारा अतिक्रमण करने वाले लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी तथा खर्च भी उन्हीं से वसूला जायेगा. मौके पर सिटी मैनेजर रवि कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




