झोलाछाप चिकित्सक के इंजेक्शन से किशोरी की मौत

झोलाछाप चिकित्सक के इंजेक्शन से किशोरी की मौत
मझिआंव. मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित खजूरी गांव में एक झोलाछाप चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन दिये जाने के बाद एक किशोरी श्रैया कुमारी (17 वर्ष) की मौत हो गयी. श्रेया वार्ड 11 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद बालमुकुंद मेहता की भगिनी है. ग्रामीण से मिली जानकारी के अनुसार खजूरी गांव के एक झोलाछाप चिकित्सा ने श्रेया कुमारी को इंजेक्शन दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक बृज कुमार ने बताया कि वह रांची में हाई कोर्ट में एक गवाही के सिलसिले में गये हुए हैं और उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है. उन्होंने थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो को मृतका का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




