समाज के विकास में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: अलखनाथ
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 13 Jun 2026 9:30 PM
समाज के विकास में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: अलखनाथ
प्रतिनिधि गढ़वा आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 का दूसरा इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यशाला आरकेवीएस के सभागार में आयोजित किया गया. कार्यशाला का मुख्य विषय पर्यावरण शिक्षा व सीबीएसइ बोर्ड के मानकों के अनुरूप प्रश्न-पत्र निर्माण एवं उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रहा. इस प्रशिक्षण में आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित आरकेपीएस गढ़वा, श्रीबंशीधर नगर, उंचरी (मझिआंव) एवं हूर विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया.कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय ने किया. इस अवसर पर अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि किसी भी समाज के विकास में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक व्यवहार और भविष्य की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण योगदान निभाते हैं. इल दौरान सीबीएसइ बोर्ड के मानकों के अनुरूप प्रश्न-पत्र निर्माण, कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन, उत्तर-पुस्तिकाओं के निष्पक्ष मूल्यांकन व परिणाम निर्माण में गोपनीयता बनाये रखने के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यशाला में केआर झा, अनुप कुमार पांडेय, अनिता सिन्हा, राजेश पांडेय, राजेश कुमार, अभिलाषा तिवारी, रुपेश पांडेय, नंदलाल गुप्ता, गीता पाण्डेय, श्वेता पांडेय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










