अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर गिरी गाज, उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी हटाई गईं

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा के अनुमंडलीय अस्पताल में कुव्यवस्था के चलते उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी को हटाया गया। सिविल सर्जन को मिला अस्पताल का अतिरिक्त प्रभार।

विज्ञापन

गढ़वा: अनुमंडलीय अस्पताल श्री बंशीधर नगर के संचालन में लगातार मिल रही कुव्यवस्था और अनियमितता की शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कड़ा कदम उठाते हुए अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है.

वहीं, उनके स्थान पर सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. केनेडी को अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. डॉ. केनेडी अब सिविल सर्जन के साथ-साथ अनुमंडलीय अस्पताल के संचालन की दोहरी जिम्मेदारी का भी निर्वहन करेंगे.

निरीक्षण में मिली थीं कमियां

जानकारी के अनुसार, उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा द्वारा विगत दिनों किए गए निरीक्षण के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल में भारी कमियां और अव्यवस्था पाई गई थी. इसके अलावा स्थानीय ग्रामीणों और मरीजों द्वारा अस्पताल की कार्यशैली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं.

अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था के कारण विधि-व्यवस्था भंग होने की स्थिति भी उत्पन्न हो रही थी. इसे देखते हुए उपायुक्त ने स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने और मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की है.


विज्ञापन
Avinash Singh

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola