सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को टोटो ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचते ही मौत
Updated:
विज्ञापन
गढ़वा के टंडवा मोहल्ला में सड़क पार करते समय टोटो की चपेट में आने से 65 वर्षीय बखोरा बैठा की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
विज्ञापन
गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय सुनेश्वर बैठा के पुत्र बखोरा बैठा (65 वर्ष) की बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. बताया गया कि बखोरा बैठा अपने घर के समीप सड़क पार कर रहे थे. इसी क्रम में एक टोटो की चपेट में आ गए.
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उन्हें गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
नगर परिषद अध्यक्ष ने ली घटना की जानकारी
घटना की जानकारी मिलने पर गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










