कांडी के स्कूल में SMC चुनाव: सत्येंद्र गुप्ता निर्विरोध अध्यक्ष, चंचला देवी बनीं उपाध्यक्ष
राजकीय मध्य विद्यालय सड़की में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।
कांडी,गढ़वा: राजकीय मध्य विद्यालय सड़की में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. पतरिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रिंस कुमार ठाकुर की अध्यक्षता और पर्यवेक्षक अरुण कुमार सोनी व अवधेश कुमार पाल की देखरेख में 15 सदस्यीय समिति का चयन किया गया.
सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता समिति के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए. वहीं चंचला देवी को उपाध्यक्ष चुना गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता एवं उपाध्यक्ष चंचला देवी ने अपनी जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता विद्यालय के शैक्षणिक माहौल में सुधार लाना है.
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक बैजनाथ सिंह, अभिभावक जयप्रकाश बैठा, अनुज पाल, सत्येंद्र कुमार मेहता, संजय मेहता, नंदू प्रसाद गुप्ता, अरुण पासवान, बाबू खान, लाल मोहम्मद खान आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










