निर्धारित तिथि पर ससमय परीक्षा लेंः बीपीओ

Updated:
विज्ञापन
निर्धारित तिथि पर ससमय परीक्षा लेंः बीपीओ

निर्धारित तिथि पर ससमय परीक्षा लेंः बीपीओ

विज्ञापन

प्रतिनिधि, श्री वंशीधर नगर प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बिरेंद्र प्रसाद ने सभी क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. बीपीओ ने वर्ग एक से सात तक के सभी विद्यालयों में एसए-2 की परीक्षा निर्धारित तिथि पर ससमय लेने का निर्देश दिया. उन्होंने परीक्षा के बाद सभी कॉपियों का मूल्यांकन कर परीक्षाफल को इ विद्या वाहिनी पर अपलोड करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने प्रधानाध्यापकों को यू डायस स्टूडेंट्स प्रोग्रेशन और ड्रॉप बॉक्स का कार्य भी पूर्ण करने को कहा. बीपीओ ने गढ़वा लर्न्स गढ़वा लीडस प्रोग्राम की जानकारी देते हुए कहा कि प्रखंड में नोडल का गठन कर लिया गया है. बैठक में बीआरपी श्रीकांत चौबे लेखापाल प्रदीप शुक्ला, सीआरपी संजय कुमार सिंह, शक्तिदास सिन्हा,सुबोध कुमार, शोभा कुमारी,बिरेन्द्र प्रजापति, सुबोध कुमार केशरी,प्रधानाध्यापक खुशदिल कुमार सिंह, द्वारिका नाथ पाण्डेय,अविनाश कुमार सिन्हा, नीरज कुमार, नित्यानंद तिवारी, नरेंद्र श्रीवास्तव, सुधीर चौबे,संजय कुमार, चन्द्रदेव राम,मनोज कुमार पांडेय, ममता कुमारी, तस्लीमा खातून, किरण कुमारी, पम्पा साह,अनुप कुमार विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश,अलीम अंसारी,मदन राम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola