विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज को लेकर हत्या का आरोप

Updated at : 19 Mar 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज को लेकर हत्या का आरोप

घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार

विज्ञापन

– घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार – मृतका के पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ मामला दर्ज डंडई. डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव में गुरुवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति मिला. मृतका की पहचान फिरदौस अंसारी की पत्नी सकीना बीबी के रूप में हुई है. घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है. मृतका के पिता लतीफ अंसारी (रणपुरा, चिनिया) ने डंडई थाना में लिखित आवेदन देकर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि सकीना के विवाह को एक वर्ष भी नहीं हुआ था, लेकिन ससुराल वाले उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हैं. एसआइ श्रीकांत कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola