ePaper

रोल स्केटिंग प्रतियोगित में पदक जीतकर छात्रों ने लहराया परचम

Updated at : 02 Nov 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
रोल स्केटिंग प्रतियोगित में पदक जीतकर छात्रों ने लहराया परचम

रोल स्केटिंग प्रतियोगित में पदक जीतकर छात्रों ने लहराया परचम

विज्ञापन

गढ़वा. शहर के टंडवा नारायणपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया है. स्कूल के बच्चों ने रांची के खेलगांव में आयोजित 15वीं आरएसएजे रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर पदक जीतकर स्कूल का गौरव बढ़ाया. प्रतियोगिता में सैमुअल लकड़ा, मोहित कुमार द्विवेदी व सार्थक कुमार ने पदक जीतकर परचम लहराया है..इन छात्रों को विद्यालय के खेल शिक्षक वीरेंद्र कुमार (स्कूल ट्रेनर) व योगेश कुमार (एक्सटर्नल ट्रेनर) के कुशल निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त हुआ, जिनके निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. विद्यालय के निदेशक अनुप कुमार सोनी, सचिव आलोक कुमार सोनी, प्रबंधन समिति के सभी सदस्य, प्राचार्य भाष्कर बाला चंदरुडू तथा समस्त शिक्षकगणों ने विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola