झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता 16 अक्तूबर से गढ़वा में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Aug 2024 9:35 PM
झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता 16 अक्तूबर से गढ़वा में
गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ की मेजबानी में आयोजित 24 वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 16 से 20 अक्तूबर तक बंधन मैरिज हॉल नवादा मोड़ में होगी. इसके आयोजन को लेकर गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ एवं गढ़वा जिले के खेल प्रेमियों की एक बैठक रविवार को बंधन मैरिज हॉल में हुई. इसकी अध्यक्षता करते हुए संघ के संरक्षक अलख नाथ पांडेय ने प्रतियोगिता के आयोजन की रूपरेखा तैयार की. इसके लिए सभी खिलाड़ियों, अंपायर व अतिथिगण को ठहराने की सुविधा पर विचार-विमर्श किया गया. उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला को तीसरी बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराने की मेजबानी मिली है. प्रतियोगिता के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शहर में बैनर एवं होल्डिंग लगाने के लिए सभी विद्यालयों और प्रतिष्ठान के लोगो से अनुरोध करने की बात कही गयी. प्रतियोगिता में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसकी सुविधा के लिए जिला प्रशासन से सहयोग लेने की बात कही गयी. प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन करने पर सहमति बनी. बैठक का संचालन संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे ने एवं धन्यवाद ज्ञापन संघ के उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा ने किया.
इन्होंने भी विचार व्यक्त किये : बैठक के दौरान अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी, सचिव आनंद सिन्हा, उपाध्यक्ष विनोद कमलापुरी, संजय सोनी, अमित सिंह, दीपक सिन्हा, ललन सोनी, जायंट्स अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने भी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर अपने विचार व्यक्त किये.उपस्थित लोग : मौके पर संघ के उपाध्यक्ष मोजीबुद्दीन खान ,विजय सोनी, प्रिंस सोनी, निस्बत खान, अभय कुमार, रामाशंकर सिंह, रोशन धर दुबे, अमोद कुमार पांडेय, अजय कुमार ठाकुर, संजय कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, नवनीत शुक्ला व प्रवीण मिश्रा उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










