धार्मिक अनुष्ठानों से मजबूत होता है सामाजिक सद्भावः भानु प्रताप शाही

Updated:
विज्ञापन
धार्मिक अनुष्ठानों से मजबूत होता है सामाजिक सद्भावः भानु प्रताप शाही

धार्मिक अनुष्ठानों से मजबूत होता है सामाजिक सद्भावः भानु प्रताप शाही

विज्ञापन

प्रतिनिधि, धुरकी (गढ़वा) प्रखंड के मिरचैया गांव में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के दौरान शनिवार को पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही यज्ञ मंडप पहुंचे. उन्होंने यज्ञस्थल की विधि-विधान से परिक्रमा की और माथा टेक कर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जिले की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. वर्तमान समय में ऐसे आयोजन सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ लोगों के बौद्धिक और सामाजिक विकास में सहायक होते हैं. आज के दौर में इस तरह के भव्य यज्ञ का आयोजन करना एक साहसिक और पुनीत कार्य है. धर्म हमें मूल्यों और अपने दात्यिव के प्रति जागृत करने की प्रेरणा देता है. धर्म के असली मर्म को समझने की जरूरत हैं. महायज्ञ को लेकर पूरे मिरचैया गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा और प्रवचन सुनने पहुंच रहे हैं. आयोजन समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये हैं और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है. यज्ञ स्थल पर मुख्य रूप से भाजपा नेता इंद्रमणि जायसवाल, लक्ष्मण राम, अखिलेश यादव, यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, आनंद गिरि, मंगल यादव, शशि कमलापुरी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola