घरेलू विवाद में हुई मारपीट में छह घायल

घरेलू विवाद में हुई मारपीट में छह घायल
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बतोकला गांव में बुधवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष के स्वर्गीय रामचंद्र साव का पुत्र मिश्री साव, घनश्याम गुप्ता की पत्नी संगीता देवी, उसकी पुत्री हेमंती कुमारी, पार्वती कुमारी, उसका पुत्र सदानंद कुमार व दयानंद कुमार तथा दूसरे पक्ष के रामलाल साव व उसकी पत्नी पन्ना देवी शामिल हैं. इसमें मिश्री साव, हेमंती कुमारी तथा संगीता देवी को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. संगीता देवी ने बताया कि उसका पति घर से तिलक उत्सव में गया था. इसी दौरान रामलाल साव और उसकी पत्नी पन्ना देवी उसके घर में घुस गये और उसपर डायन का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट करने लगे. इस घटना को देखकर मिश्री साव, हेमंती कुमारी व पार्वती कुमारी बीच-बचाव करने पहुंचे, तो वे लोग उसके साथ भी मारपीट करने लगे. इसमें वे लोग भी घायल हो गये हैं. जबकि इस मामले में दूसरे पक्ष के राम गहन गुप्ता का कहना है कि उसका भाई राम सहाय गुप्ता संगीता के यहां अक्सर जाकर खाना खाता है. इसी बात को लेकर उसकी मां पन्ना देवी गाली-गलौज कर रही थी. इसी क्रम में संगीता देवी व पन्ना देवी के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




