ePaper

कड़ाके की ठंड ली बीमार आदिम जनजाति की महिला की जान

Updated at : 21 Dec 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड ली बीमार आदिम जनजाति की महिला की जान

कड़ाके की ठंड ली बीमार आदिम जनजाति की महिला की जान

विज्ञापन

अनूप जायसवाल, धुरकी (गढ़वा) सरकार आदिम जनजातियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं चला रही है, लेकिन इस सबके बावजूद, गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड के खाल गांव में एक दुखद घटना सामने आयी है. 55 वर्षीय बीमार धुरपतिया देवी, जो आदिम जनजाति समुदाय से थीं, शनिवार रात कड़ाके की ठंड और कंबल के अभाव में अपनी जान गंवा बैठीं. देश के 112 आकांक्षी जिलों में शामिल गढ़वा में हाल ही में नीति आयोग के अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों का जायजा लिया गया था, लेकिन दौरे के कुछ ही दिन बाद आदिम जनजाति की महिला की ठंड से मौत ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं. धुरपतिया देवी के परिवार के अनुसार, वे लंबे समय से लकवा (पैरालिसिस) से ग्रसित थीं और परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय थी कि उनका समुचित इलाज संभव नहीं हो पा रहा था. अचानक बढ़ी ठंड और पर्याप्त संसाधनों की कमी ने धुरपतिया देवी के लिए काल का रूप ले लिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि कंबल नहीं होने के कारण धुरपतिया देवी ठंड से प्रभावित हुईं और इस कारण उनकी मृत्यु हो गयी. मौत की खबर मिलते ही गांव के पूर्व उप प्रमुख प्रभु शंकर जायसवाल मृतक के घर पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की. साथ ही, उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. कंबल वितरण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अगले 5 से 7 दिनों के भीतर जिले में कंबल उपलब्ध हो जायेंगे, और इसके बाद तुरंत जरूरतमंदों के बीच उनका वितरण शुरू कर दिया जायेगा. पंकज कुमार गिरी, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola