छापेमारी कर 70 एलपीजी सिलेंडर की जब्त, प्राथमिकी का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
छापेमारी कर 70 एलपीजी सिलेंडर की जब्त, प्राथमिकी का निर्देश

सोशल मीडिया पर मिल कालाबाजारी की शिकायत पर एसडीएम ने की कार्रवाई

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मिल कालाबाजारी की शिकायत पर एसडीएम ने की कार्रवाई प्रतिनिधि, गढ़वा सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा रसोई गैस की कालाबाजारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को बड़ी कार्रवाई की गयी. अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड के हूर गांव में छापेमारी कर 70 एलपीजी सिलेंडर लदा एक पिकअप वाहन जब्त किया गया. इनमें 17 सिलेंडर भरे हुए जबकि 53 सिलेंडर खाली थे. बड़ी संख्या में खाली सिलेंडर मिलने से ग्रामीणों के उस आरोप की पुष्टि हुई कि गांव में इस व्यक्ति द्वारा गैस सिलेंडर बेचने का काम किया जा रहा था. जानकारी के अनुसार एसडीएम संजय कुमार को व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से हूर गांव में एक व्यक्ति द्वारा ऊंचे दाम पर गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थीं. सूचना का सत्यापन करने के बाद एसडीएम ने ग्राम हूर स्थित सचिन चौबे के ठिकाने पर औचक छापेमारी की. छापेमारी के दौरान सिलेंडरों से भरा एक वाहन खड़ा मिला. मौके पर मौजूद सचिन चौबे इन भरे और खाली सिलेंडरों के स्रोत तथा वितरण के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं कर सके. मामला संदिग्ध पाये जाने पर प्रशासन ने सभी सिलेंडरों को तत्काल जब्त कर लिया. एसडीएम ने अंचलाधिकारी सफी आलम और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल मिंज के साथ मौके पर ही सिलेंडरों की गिनती करायी. जब्त किये गये इस स्टॉक को जनहित और सुरक्षा की दृष्टि से कल्याणपुर स्थित भारद्वाज भारत गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिया गया. एसडीएम ने अंचलाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले की जानकारी भारत गैस के स्थानीय सेल्स ऑफिसर अनिर्बान गांगुली को भी दी गयी है. उनसे गढ़वा में भारत गैस द्वारा आपूर्ति की जाने वाली एलपीजी गैस की सप्लाई चेन पर निगरानी रखने को कहा गया है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. कालाबाजारी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें एसडीएम ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास हो रही किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अंचलाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी या एसडीएम को दें. उन्होंने कहा कि उपायुक्त दिनेश कुमार यादव के निर्देशानुसार जिले में कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola