रोजा इफ्तार से समाज में भाईचारा और एकता मजबूत होती है : मिथिलेश ठाकुर

Updated:
विज्ञापन
रोजा इफ्तार से समाज में भाईचारा और एकता मजबूत होती है : मिथिलेश ठाकुर

पूर्व मंंत्री के आवास पर इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन, रोजेदारों ने सामूहिक रूप से रोजा खोला

विज्ञापन

पूर्व मंंत्री के आवास पर इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन, रोजेदारों ने सामूहिक रूप से रोजा खोला प्रतिनिधि, गढ़वा शहर के कल्याणपुर स्थित पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर गुरुवार की शाम पवित्र माह रमजान के अवसर पर रोज़ा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में रोजेदार, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए. सभी रोजेदारों ने सामूहिक रूप से रोजा खोला. इससे पहले देश, राज्य और गढ़वा जिले में अमन-चैन, आपसी भाईचारा, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत दुआ और इबादत से हुई. इसके बाद खजूर, फल और पारंपरिक व्यंजनों के साथ रोजा खोला गया. इफ्तार के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और समाज में प्रेम व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया. इस मौके पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि रोज़ा इफ्तार का आयोजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि यह समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करने का माध्यम है. ऐसे आयोजनों से विभिन्न समुदायों के लोगों के बीच विश्वास और सद्भाव बढ़ता है. उन्होंने कहा कि रमजान का महीना धैर्य, संयम और सेवा की भावना सिखाता है. उन्होंने कहा कि गढ़वा हमेशा से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता रहा है. यहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. कार्यक्रम में भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, समाजसेवी मो. यासीन अंसारी, परेश कुमार तिवारी, मेदनी खान, धीरज दूबे, तनवीर आलम, जिला परिषद सदस्य शंभू चंद्रवंशी, रंजनी शर्मा, हाजी नेजाम अंसारी, शौकत खान, नसीम अख्तर, ताहिर अंसारी, फुजैल अहमद, मुजीबुर्रहमान, मो. शरीफ अंसारी, सुरेंद्र कश्यप, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रियम सिंह, आशीष अग्रवाल, नीलू खान, धनंजय तिवारी, धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola