ePaper

कार्यकताओं की सक्रियता की बदौलत ही भाजपा मजबूत : कर्मबीर सिंह

Updated at : 05 Jul 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यकताओं की सक्रियता की बदौलत ही भाजपा मजबूत : कर्मबीर सिंह

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मबीर सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर बल दिया है.

विज्ञापन

गढ़वा भाजपा कार्यालय में संगठन महापर्व की समीक्षा बैठक फोटो :- बैठक में बोलते कर्मबीर सिंह व अन्य गढ़वा. भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मबीर सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर बल दिया है. प्रदेश संगठन महामंत्री अपने गढ़वा प्रवास के दौरान पार्टी कार्यालय में संगठन महापर्व की समीक्षा बैठक की. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की. बैठक में संगठन महामंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र कायम है. यहां संगठन स्तर पर कोई भी निर्णय कार्यकताओं की सहमति से ही ली जाती है. यहां निर्णय उपर से थोपे जाने की परंपरा नहीं हैं. आज पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी हैं ,जल्द ही मंडल, जिला से लेकर प्रदेश तक की चुनावी प्रक्रिया संपन्न होगी. चुनावी प्रक्रिया को लेकर मंडल से जिला तक के नेता कार्यकर्ता काम कर रहे हैं. बहुत जल्द मंडल से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर पर यह प्रक्रिया संपन्न होगी इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ लगे हैं. इस दौरान सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. बैठक में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ,प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पलामू प्रमंडल प्रभारी विकास प्रीतम, रघुराज पांडेय, ओमप्रकाश केसरी सूरज गुप्ता, विवेकानंद तिवारी ओमप्रकाश गुप्ता अरविंद तुफानी ,मथुरा पासवान, मधुलता कुमारी, रितेश चौबे, रामशीष तिवारी, रितेश दुबे विनोद तिवारी आदि मौजूद थे. बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे व धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी ने दिया. भाजपा कार्यालय परिसर में पौधारोपण बैठक के बाद भाजपा कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया. संगठन महामंत्री कर्मबीर सिंह, भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने फलदार वृक्ष का पौधा लगाया. मौके पर संगठन महामंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाजपा पर्यावरण संरक्षण को लेकर निरंतर कार्यक्रम चलाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर एक पौधा मां के नाम का राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम चलाया जा रहा है. पर्यावरण की रक्षा को लेकर सबको सक्रियता के साथ काम करना चाहिए. दिनेश सिंह से मिल कर जताया शोक भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मबीर सिंह बाबू दिनेश सिंह विवि जा कर कुलाधिपति सह चैयरमैन दिनेश सिंह से मुलाकात की, कुछ दिन पहले श्री सिंह के पत्नी उर्मिला देवी का निधन हो गया है. संगठन महामंत्री श्री सिंह ने परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola