पर्व के दौरान कानून का सम्मान अनिवार्य

Updated:
विज्ञापन
पर्व के दौरान कानून का सम्मान अनिवार्य

ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, दिये गये कई निर्देश

विज्ञापन

ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, दिये गये कई निर्देश प्रतिनिधि, गढ़वा

गढ़वा थाना परिसर में सोमवार को रामनवमी और ईद को लेकर एसडीएम संजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ नीरज कुमार, अंचल पदाधिकारी सफी अहमद, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी व थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी उपस्थित थे. बैठक में एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि सभी नागरिक एक-दूसरे के त्योहारों में सहयोग करें और आपसी सद्भाव के साथ पर्व मनायें. उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान कानून का सम्मान अनिवार्य है और रात्रि में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. एसडीओ ने जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तत्काल थाना प्रभारी या जिला प्रशासन को सूचित करें, लेकिन कानून को अपने हाथ में न लें. साथ ही उन्होंने भ्रामक अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही. वहीं, नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने घोषणा की कि चैत्र नवरात्र की एकम से नवमी तक मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी. उन्होंने बताया कि गोविंद हाई स्कूल के मैदान में भव्य मंच बनाकर सभी अखाड़ों को सम्मानित किया जायेगा और शहर की खराब लाइटों को जल्द दुरुस्त कराया जायेगा. अध्यक्ष ने रामनवमी के मद्देनजर दो दिनों तक शराबबंदी की भी मांग उठायी. मौके पर समाजसेवी डॉ यासीन अंसारी और कंचन साहू ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर सहायक पुलिस निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह, सिटी मैनेजर ओमकार यादव, राकेश पाल, मनोज ठाकुर, मासूम खान, मुखिया मुजीबुर रहमान, चंदन सोनी, उमेश कश्यप, विवेक केसरी, सुनील केसरी, राकेश गुप्ता और वीरेंद्र राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola