ePaper

शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि, समिति का कार्य अतुलनीय : एसडीएम

Updated at : 28 Sep 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि, समिति का कार्य अतुलनीय : एसडीएम

जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान समारोह

विज्ञापन

जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान समारोह 10 शिक्षकों व पांच निदेशकों को किया गया सम्मानित प्रतिनिधि, गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति द्वारा रविवार को स्थानीय आरकेवीएस बीएड कॉलेज के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि अनुमंडल दंडाधिकारी संजय कुमार थे. इस दौरान 10 शिक्षकों व पांच निदेशकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती जी की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर की गयी. समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, उपाध्यक्ष सुशील कुमार केशरी, संयुक्त सचिव संजय सोनी और सचिव एमपी केशरी ने शिक्षकों, निदेशकों और प्राचार्यों का स्वागत किया और कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान समाज में सर्वोपरि है और आज जो भी विकास दिखाई दे रहा है, उसमें शिक्षकों का योगदान अनिवार्य है. अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने बताया कि राज्य में इस प्रकार का आयोजन केवल गढ़वा में ही होता है, जिसमें जिले भर के निजी विद्यालय एक मंच पर आकर भाग लेते हैं. कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ सदस्य अमित सिंह के धन्यवाद ज्ञापन और लकी टीचर ड्रा के साथ हुआ. मौके पर चंद्रभूषण सिन्हा, मीरा यादव, भोलानाथ साहू, ललन साहू, चंदेश्वर ठाकुर, सत्येंद्र कुमार, अशोक मेहता, पवन तिवारी, ब्रजेश कुमार मिश्रा, आनंद कुमार पंकज, प्रदीप दुबे, प्रहलाद मेहता, विनय कुमार शर्मा, आदम अंसारी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, कुलवंती देवी और आशीष कुमार चौधरी के साथ जिले भर से आए विभिन्न विद्यालयों के निदेशक और शिक्षक उपस्थित थे. इन्हें किया गया सम्मानित सम्मानित शिक्षकों मेंराम विनय तिवारी, सोनम कुमारी, राकेश विश्वकर्मा, रंजन कुमार शाह, नीलू कुमार चौबे, सीमा कुमारी, लक्ष्मी कुमार, शेख हसनैन रजा, सत्येंद्र कुमार पांडेय, अनूप कुमार पांडेय शामिल थे। प्राचार्यों और निदेशकों में सिस्टर रोशना, रामानुज सिंह, अमरेंद्र कुमार पाठक, यासीन मल्लिक को सम्मानित किया गया. साथ ही डॉ. पंकज प्रभात, गजेंद्र साहू और प्रमोद झा को समिति को विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola