गढ़वा व पलामू के धार्मिक स्थलों व किलों का संरक्षण व सौंदर्यीकरण हो: सांसद

Updated:
विज्ञापन

पलामू सांसद ने लोकसभा में क्षेत्र के पर्यटन स्थलों के विकास का मुद्दा उठाया

विज्ञापन

पलामू सांसद ने लोकसभा में क्षेत्र के पर्यटन स्थलों के विकास का मुद्दा उठाया

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने बुधवार को लोकसभा में पलामू प्रमंडल के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और पर्यटन मंत्रालय के माध्यम से गढ़वा और पलामू के प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का समग्र विकास किया जाये. सांसद ने सदन को अवगत कराया कि गढ़वा जिला ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत समृद्ध है. उन्होंने विशेष रूप अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री वंशीधर मंदिर (नगर उंटारी) के पर्यटन विकास पर जोर दिया. साथ ही मां गढ़देवी मंदिर, केतार देवी मंदिर, बाबा खोनहरनाथ मंदिर और सतबहिनी झरना तीर्थ को विकसित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि प्रमंडल के ऐतिहासिक किलों के साथ-साथ इन तीर्थ स्थलों को जोड़कर एक टूरिस्ट सर्किट बनाने की आवश्यकता है .सांसद ने कहा कि झारखंड का पलामू क्षेत्र चेरो राजा मेदिनी राय की विरासत को समेटे हुए है. लातेहार स्थित पलामू किला (नया व पुराना) और शाहपुर किला आज जीर्णोद्धार की बाट जोह रहे हैं. यदि इन किलों का संरक्षण किया जाये, तो इससे न केवल क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. सासंद ने कहा कि गढ़वा और पलामू में प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों का भंडार है. केंद्र सरकार से अनुरोध है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के माध्यम से इन किलों का संरक्षण कराया जाये, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी विरासत पर गर्व कर सकें. सांसद ने पलामू जिले के राधा-कृष्ण मंदिर (बभंडी), मां मंगला गौरी (बंदुआ), किशुनदाहा मंदिर (चैनपुर), शिव संपत धाम (उटारी रोड) और हैदरनगर के देवी धाम सहित दर्जनों प्राचीन श्रद्धा-स्थलों के विकास की भी मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola