पंचायत सचिव पर संपन्न लोगों को अबुआ आवास देने का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2025 8:40 PM
पंचायत सचिव पर संपन्न लोगों को अबुआ आवास देने का आरोप
मझिआंव. बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के आदर के पंचायत सचिव पर संपन्न लोगों को अबुआ-आवास देने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. इस संबंध में ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन दिया है. इसमें ग्रामीण कमलेश ठाकुर, आबिद अंसारी, एमडी मेराज अंसारी, सोनी देवी, सुरेंद्र ठाकुर, मोजाहीद अंसारी, रुस्ताना बानो, मैरून बीबी,सेराज अंसारी, नूरजहां बीबी, सूर्य देव ठाकुर, फातिमा बीबी एवं नौशाद अंसारी सहित लगभग डेढ़ दर्जन लोगों ने आरोप लगाया है कि आदर पंचायत में अबुआ आवास की लिस्ट में पंचायत सचिव की मिलीभगत से पक्का मकान, चार पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन वाले संपन्न लोगों का चयन किया गया है. ग्रामीणों ने क्रम संख्या के साथ लाभुकों का विवरण दिया है. इन्हें बताया गया अयोग्य लाभुक : जिन अयोग्य लोगों को लाभुक बनाया गया है, उनमें बेबी तरन्नुम पति जियाउल हक, इदरीश अंसारी पिता इस्लामुद्दीन अंसारी, शबाना आज़मी पति तौसीफ अंसारी, जुबैदा बीवी पति इसा अंसारी, रुखसाना बीबी पति फैयाज अंसारी, तमन्ना परवीन, फैजल अंसारी, रुबीना खातून, आमना बीबी, शकीला बीबी, गुलाम अक्की अंसारी, सरोजा देवी, ममता देवी, जसोदा देवी, सोनू कुमार ठाकुर, रंजन ठाकुर, यिन्ता देवी, राजकुमारी देवी, फुलेश्वर ठाकुर, जमीला बीवी, रविंद्र ठाकुर, सोनी देवी, जमीला बीवी व रिया देवी सहित अन्य लाभुकों के नाम शामिल हैं. कार्रवाई करने की मांग : ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से अयोग्य लोगों को चिन्हित कर पंचायत सचिव पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं योग्य लाभुकों का चयन कर फिर से आवास की सूची बनाने की मांग की गयी है. ग्रामीणों का आरोप है कि आवास चयन में भारी मात्रा में राशि की उगाही की गयी है. ऐसा कुछ नहीं है : इस संबंध में पंचायत सचिव राज कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. अगर ऐसा आरोप लगाया जा रहा है, तो इसकी पुनः जांच की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










