अतिवृष्टि से हुई क्षति की भरपाई के लिए मिले सहायता : सांसद

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
अतिवृष्टि से हुई क्षति की भरपाई के लिए मिले सहायता : सांसद

पलामू संसदीय क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई की मांग

विज्ञापन

पलामू संसदीय क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई की मांग

गढ़वा. मंगलवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने विगत दिनों झारखंड राज्य सहित विशेषकर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दोनों जिले गढ़वा व पलामू में अत्यधिक वर्षा होने के कारण अतिवृष्टि से हुई क्षति से संबंधित मामले को उठाया. सासंद श्री राम ने कहा कि पिछले दिनों झारखंड राज्य में अत्यधिक वर्षा के चलते पूरा जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, लोगों के घरों में वर्षा का पानी घुस गया है,इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं लोग बेघर हो गए हैं. स्थिति यह थी कि लोग सड़कों पर टेंट लगाकर रहने के लिए मजबूर हो गये. साल भर में होने वाली बारिश दो महीनों में हो गयी है. गढ़वा व पलामू जैसे जिले जो रैन सेड़ो एरिया की परिधि में आते हैं, जहां अक्सर सुखाड़ जैसी स्थिति बनी रहती है, इन जिलों में अत्यधिक वर्षा होने के चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया है, गंदी नालियों का पानी भी उनके घरों में घुस गया है, पानी में सांप तैरते नजर आ रहे थे, अस्पतालों में, स्कूलों में पानी घुस गया है. सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचाने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, स्कूल बंद कर दिए गये थे. इससे काफी क्षति हुई हैं .सांसद श्री राम ने सदन के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुरोध किया है कि झारखंड राज्य को इस आपदा से निबटने के लिए विशेष सहायता राशि देने का प्रावधान किया जाय, ताकि अतिवृष्टि से हुयी क्षति को भरपायी की जा सके, ध्वस्त मकान के जगह पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अतिरिक्त मकान बनाने का प्रबंध किया जाय, सड़कों के निर्माण के लिए अलग से राशि आवंटित की जाये, ताकि लोगों का जीवन पटरी पर आ सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola