मेंटेनेंस को लेकर आज पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन
मेंटेनेंस को लेकर आज पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

मेंटेनेंस को लेकर आज पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन

गढ़वा. विद्युत विभाग की ओर से मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग के कनीय अभियंता कमल कुमार ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बी-मोड़ ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य के कारण 33 केवी गढ़वा-1 फीडर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगा. इसी अवधि में शक्ति उपकेंद्र गढ़वा-1 व उससे जुड़े अन्य फीडरों में भी आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा, जिस कारण उक्त समयावधि के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विद्युत विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी कर लें. विभाग ने इस असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola