पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी

श्री रामलला मंदिर समिति और पर्यावरण परिवार गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया

विज्ञापन

गढ़वा. श्री रामलला मंदिर समिति और पर्यावरण परिवार गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया. इस दौरान 50 से अधिक फलदार और छायादार पौधे लगाये गये. पांच एकड़ भू-भाग में फैले मंदिर परिसर में पीपल, बरगद, जामुन अमरूद, अर्जुन, आम, अशोक आदि के पौधे लगाये गये. मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि पर्यावरण का सीधा लगाव जीवन से है. पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है. मंदिर समिति प्रत्येक वर्ष पौधारोपण का कार्य करती है. पेड़-पौधों से पूरा परिसर हराभरा दिख रहा है. वहीं यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पौधा लगाने की प्रेरणा भी मिलती है. सचिव धनंजय सिंह ने कहा कि आज का पौधरोपण कार्यक्रम पर्यावरण परिवार गढ़वा से सौजन्य से किया गया. पर्यावरण परिवार के संयोजक नितिन तिवारी ने पौधे उपलब्ध कराये थे. पर्यावरण परिवार के कई सदस्यों ने पौधारोपण में अग्रणीय भूमिका निभायी. इसके पूर्व भी पर्यावरण परिवार ने मंदिर परिसर में पौधारोपण किया था. आज वे पौधे वृक्ष का रूप धारण कर चुके हैं. मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता, सुदर्शन सिंह, कोषाध्यक्ष धनंजय गोंड, विवाह प्रमुख किशोर सिंह, कार्यालय प्रमुख धनंजय ठाकुर, संरक्षक दिलीप कमलापुरी,श्यामा पांडेय, राजीव चौबे, पूनम कांस्यकर, पीके झा, पर्यावरण परिवार के अमित शुक्ला, गौतम ऋषि, विपिन तिवारी, मुनमुन ऋषि, धर्मेंद्र उपाध्याय, मुस्कान आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola