मंत्री से छुटकारा के लिए जनता को चुनाव का इंतजार : सत्येन्द्र नाथ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Sep 2024 9:33 PM
मंत्री से छुटकारा के लिए जनता को चुनाव का इंतजार : सत्येन्द्र नाथ
रविवार को मेराल प्रखंड क्षेत्र के हासनदाग पंचायत अंतर्गत अमवा टोली में 200 से अधिक झामुमो कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गये. पूर्व विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर इनका स्वागत किया. भाजपा में शामिल होने वालों में हासनदाग पंचायत के झामुमो युवा मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष विनय चौधरी, सचिव सकेन्द्र चौधरी, दिलीप विश्वकर्मा, अंतू चौधरी, अखिलेश चौधरी, केतारू चौधरी, पूर्व मुखिया रामप्रवेश चंद्रवंशी, उपेन्द्र ठाकुर, कृष्णकांत चौधरी, मथुरा चौधरी, विजय चौधरी, मनोज बैठा व इंद्रदेव चौधरी सहित अन्य शामिल हैं. मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि विधायक सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आतंक से क्षेत्र के लोग काफी परेशान और दहशत में हैं. मंत्री और उनके लोगों के भय से लोग गलत का विरोध नही कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मेराल के एक चौधरी परिवार के व्यक्ति को मंत्री के लोगों ने बुरी तरह पीट कर उसका दोनों हाथ तोड़ दिया था. लेकिन इस मामले में मंत्री आरोपी को सजा दिलाने के बजाय उसे बचाने के प्रयास में लग गये हैं. पूर्व विधायक ने कहा कि जनता इस बार हेमंत सरकार को सत्ता से बेदखल करने का मूड बना चुकी है. मौके पर श्याम सुंदर विश्वकर्मा, कृष्णा मेहता व सूर्यदेव चौधरी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










